अमर उजाला
Fri, 12 September 2025
आहार में थोड़ा सा सुधार आपको कई समस्याओं से बचाए रखता है। आहार में लौकी को जरूर शामिल करें।
लौकी की सब्जी खाने या इसका जूस पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
लौकी का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, ये गर्मियों में विशेष रूप से फायदेमंद है।
इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। आप डिहाइड्रेशन से बचे रहते हैं।
लौकी पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है, जिससे अपच-गैस और कब्ज जैसी समस्या दूर होती है।
वजन घटाने की कोशिश में लगे लोगों के लिए भी लौकी लाभकारी है, ये लो कैलोरी वाली सब्जी है।
लौकी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में लाभप्रद है जिससे हृदय स्वास्थ्य को बेहतर होता है।
लौकी का जूस शरीर को ताजगी और ऊर्जा देता है, जिससे दिनभर की थकान दूर होती है।
रोज मोरिंगा के पत्तियों का पानी पीने से क्या होता है?