अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
गर्मियों में आहार में थोड़ा सा सुधार आपको कई समस्याओं से बचाए रखता है। इस मौसम में लौकी जरूर खाएं।
लौकी की सब्जी खाने या इसका जूस पीने के कई लाभ हैं।
इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। आप डिहाइड्रेशन से बचे रहते हैं।
लौकी पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, जिससे अपच-गैस और कब्ज जैसी समस्या दूर होती है।
वजन घटाने की कोशिश में लगे लोगों के लिए भी लौकी लाभकारी है, ये लो कैलोरी वाली सब्जी है।
लौकी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में लाभप्रद है जिससे हृदय स्वास्थ्य ठीक रहता है।
लौकी का जूस शरीर को ताजगी और ऊर्जा देता है, जिससे दिनभर की थकान दूर होती है।
शुगर-कोलेस्ट्रॉल कैसे रखें कंट्रोल?