अमर उजाला
Fri, 17 January 2025
सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए सही पोषण बहुत जरूरी है। कुछ मौसमी फल इसमें मददगार हो सकते हैं।
फलों में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है जो आपको कई बीमारियों से बचाती हैं।
सर्दियों में संतरा खाना बहुत लाभकारी है। ये विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
संतरे में मौजूद विटामिन्स और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।
अमरूद खाना भी आपके लिए फायदेमंद है। ये फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन तंत्र सही रहता है।
ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी अमरूद लाभप्रद है।
रोज एक अनार खाइए। ये आयरन की कमी पूरी करने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है।
पाचन तंत्र को ठीक रखना है तो इन आदतों को बोलिए तौबा