इन फूड्स के सेवन से हड्डियां होगी मजबूत 30 की उम्र के बाद हड्डियों से जुड़ी समस्या होने लगती है, इससे बचने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आपको अखरोट, मूंगफली, पिस्ता, जैसे सूखे मेवों को खाना चाहिए बीज आपको कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि प्रदान करते हैं, इसके लिए आप अलसी, कद्दू के बीज और तिल अपनी डाइट में शामिल करें बीन्स में मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूती देते हैं खाने में दूध, दही, जैसी चीजें जरूर शामिल करें, रोजाना एक गिलास दूध आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम के साथ दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं गुड़ से आप हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं, गुड़ में कैल्शियम और आयरन दोनों पाए जाते हैं health