अमर उजाला
Tue, 19 August 2025
खाना खाते ही पेट फूल जाना एक आम समस्या है। क्या आप भी इसका शिकार हैं?
यह ज्यादातर पाचन में गड़बड़ी, तैलीय भोजन, जल्दी-जल्दी खाने की वजह से होता है।
अजवाइन और जीरा ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जो पेट को आराम दिलाने में बहुत असरदार माने जाते हैं।
अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व होता है, जो पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है। इससे खाना जल्दी पचता है और गैस नहीं बनती।
जीरा पेट की जलन और भारीपन को कम करता है। एक गिलास पानी में जीरा को उबालें और ठंडा करके पिएं।
भूने जीरे का पाउडर दही या छाछ में डालकर खाने से पाचन बेहतर होता है और पेट हल्का महसूस होता है।
इन उपायों से अगर आपको आराम नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
रात में ब्लड प्रेशर बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं?