अमर उजाला
Sun, 19 January 2025
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में पौष्टिक चीजों को जरूर शामिल करें। काले तिल के कई लाभ हो सकते हैं।
काले तिल कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं।
काले तिल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और हेल्दी फैट्स दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं।
तिल में फाइबर की प्रचुरता होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है।
त्वचा और बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।
काले तिल में जिंक, आयरन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने के लिए भी आहार में तिल को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।
काले तिल में लिग्नान्स नामक यौगिक होते हैं, जो हार्मोन संतुलन को बनाए रखने में सहायक हैं।
कैसे जानें कहीं बढ़ तो नहीं गया है आपका शुगर लेवल?