अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
फलों को आहार में शामिल करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। अंगूर खाने से आपको कई फायदे हो सकते हैं।
हालांकि सवाल ये है कि कौन से अंगूर आपके लिए फायदेमंद हैं-काले या हरे?
वैसे तो काले और हरे अंगूर दोनों ही फायदेमंद हैं, लेकिन उनके लाभ कुछ अलग-अलग हो सकते हैं।
काले अंगूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं।
इनमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद पाए गए हैं।
काले अंगूर में मौजूद ल्यूटीन और जेक्सैंथिन पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
विटामिन-के और मैग्नीशियम से भरपूर होने के कारण ये हड्डियों के लिए लाभकारी है।
आप अपनी शारीरिक जरूरतों के हिसाब से इनका चयन कर सकते हैं।
किन विटामिन्स से चेहरे की चमक रहती है बरकरार?