काले या हरे अंगूर? कौन से ज्यादा फायदेमंद

अमर उजाला

Fri, 20 December 2024

Image Credit : Freepik.com

फलों को आहार में शामिल करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। अंगूर खाने से आपको कई फायदे हो सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

हालांकि सवाल ये है कि कौन से अंगूर आपके लिए फायदेमंद हैं-काले या हरे?

Image Credit : Freepik.com

वैसे तो काले और हरे अंगूर दोनों ही फायदेमंद हैं, लेकिन उनके लाभ कुछ अलग-अलग हो सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

काले अंगूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं।

Image Credit : Freepik.com
इनमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद है। 
Image Credit : Freepik.com

 काले अंगूर में ल्यूटीन और जेक्सैंथिन भी पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Image Credit : freepik.com

वहीं हरे अंगूर में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जिससे पेट साफ रहता है।

Image Credit : Freepik.com

विटामिन-के और मैग्नीशियम से भरपूर होने के कारण ये हड्डियों के लिए लाभकारी है।

Image Credit : Freepik.com
आप अपनी शारीरिक जरूरतों के हिसाब से इनका चयन कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com

एक महीने के लिए ही छोड़ दें शराब तो दिखने लगेंगे कई फायदे

Freepik.com
Read Now