अमर उजाला
Wed, 6 November 2024
क्या आप भी कॉफी के शौकीन हैं? आप कौन सी कॉफी पीते हैं?
अध्ययनों में ब्लैक कॉफी पीने को सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद पाया गया है।
इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत भी है।
ब्लैक कॉफी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे अधिक कैलोरी बर्न करके वजन घटाया जा सकता है।
ब्लैक कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है, जो तुरंत ऊर्जा बढ़ाकर नींद भगाने में फायदेमंद है।
संयमित मात्रा में कैफीन मस्तिष्क में डोपामाइन के स्तर को भी बढ़ाती है, जिससे मूड में सुधार होता है।
रिसर्च से पता चला है कि रोजाना ब्लैक कॉफी पीने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।
ब्लैक कॉफी लिवर के लिए भी बहुत लाभकारी मानी जाती है। इससे लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर का खतरा कम हो सकता है।
कैंसर से बचने के लिए जान लीजिए उपाय