अमर उजाला
Fri, 25 April 2025
करेला बेहद पौष्टिक सब्जी है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम होते हैं।
करेला में एक विशेष यौगिक करेलीन होता है, जो इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करता है। इससे डायबिटीज में लाभ मिलता है।
यह प्राकृतिक रूप से शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
करेले में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।
करेला लो-कैलोरी और हाई फाइबर वाले होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और भूख नियंत्रित करते हैं।
करेले में एंटीवायरल-एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो वायरल संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं।
करेले में विटामिन-ए और कैरोटीनॉयड्स होते हैं, जो आंखों को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं।
World Malaria Day: मलेरिया के क्या लक्षण होते हैं?