अमर उजाला
Mon, 5 May 2025
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए प्रोटीन वाली चीजों का सेवन जरूरी है।
अंडे-मीट को इसका अच्छा स्रोत माना जाता है। आप कई अन्य चीजों से भी इसकी पूर्ति कर सकते हैं।
चिया सीड्स और चने शक्तिशाली सुपरफूड हैं जो प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
ये ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स से भी भरपूर होते हैं।
इसी तरह से आहार में चने को शामिल करना भी आपके लिए प्रोटीन की आसानी से पूर्ति में सहायक है।
चने फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम से भी भरपूर होते हैं, जिसकी शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है।
नट्स और सीड्स, टोफू, दालों को भी आहार का हिस्सा बनाकर आप प्रोटीन की पूर्ति कर सकते हैं।
खाली पेट देसी घी खाने के फायदे