अमर उजाला
Tue, 23 September 2025
अच्छी सेहत चाहते हैं तो रोजाना फलों का सेवन जरूर करें। केला खाने के कई सार लाभ हैं।
केले में नैचुरल शुगर होती है, जो तुरंत एनर्जी देती है। इसे खाने से थकान कम होती है और दिनभर एक्टिव रहते हैं।
केले में घुलनशील फाइबर होता है, जो कब्ज से बचाता है और पाचन को दुरुस्त करता है।
इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
केले में हाई फाइबर और फैट बहुत कम होता है। ये लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और ओवरईटिंग से बचाते हैं।
केले में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो शरीर में सेरोटोनिन बनाता है। इससे मूड अच्छा होता है।
किशमिश कैसे खाएं? सूखा या भिगोकर