अमर उजाला
Fri, 10 May 2024
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ ये भी जरूरी है कि आप समय पर भोजन करें।
एक अध्ययन के मुताबिक, देर से खाना खाने से वजन और रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है।
ज्यादातर अध्ययनों में बताया गया है कि शाम के सात बजे तक डिनर करना सबसे बेहतर समय होता है।
रात में सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर करने से शरीर, इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में सक्षम होता है।
सोने से लिए 10 बजे का समय आदर्श माना जाता है ऐसे में 6-7 बजे के बीच डिनर करना आपके लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।
दिनचर्या में अगर आप यही बदलाव कर लेते हैं तो सेहत से संबंधित कई प्रकार की समस्याओं से बच सकते हैं।
ऐसी गलतियां आप में भी बढ़ा सकती हैं हृदय रोगों का खतरा