अमर उजाला
Tue, 24 September 2024
चाय हम में से अधिकतर लोगों की पसंदीदा पेय है। दूध-अदरक वाली चाय काफी स्वादिष्ट होती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दूध वाली चाय की जगह ब्लैक टी (काली चाय) पीना अधिक फायदेमंद हो सकता है।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं।
ब्लैक-टी में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखता है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।
ब्लैक-टी में एल-थीनिन नाम का अमीनो एसिड होता है जो इम्युनिटी को मजबूत करने में बहुत फायदेमंद है।
इसी तरह ग्रीन-टी में भी भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो क्रोनिक बीमारियों से आपको बचा सकते हैं।
अध्ययन में पाया गया कि रोज ग्रीन टी पीने से स्ट्रोक-हार्ट अटैक से मौत का खतरा 53% तक कम हो सकता है।
रोज ओमेगा-3 वाली चीजें खाने से क्या फायदा होता है?