अमर उजाला
Fri, 11 April 2025
डायबिटीज में खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज रोगी कौन सी चाय पी सकते हैं?
डायबिटीज में चाय का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए, ताकि ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे और हेल्थ को फायदा हो।
डायबिटीज में ग्रीन-टी पीने के लाभ हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ये इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में मददगार है।
आप ब्लैक टी भी पी सकते हैं। इसमें पॉलिफिनॉल्स होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
दालचीनी वाली चाय भी अच्छा विकल्प है। दालचीनी इंसुलिन की कार्यक्षमता बढ़ाती है।
अदरक की चाय शरीर में सूजन कम करती है और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मददगार है।
हर्बल टी जैसे तुलसी, गिलोय या मुलेठी की चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
बादाम या अखरोट? दिमाग तेज करने के लिए क्या खाएं