अमर उजाला
Sun, 18 May 2025
आयरन हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। एनीमिया से बचे रहने के लिए आहार में आयरन वाली चीजें जरूर शामिल करें।
किशमिश और अंजीर दोनों ही आयरन के अच्छे स्रोत हैं, लेकिन दोनों में इसकी मात्रा, पोषक तत्व अलग-अलग हो सकते हैं।
किशमिश में लगभग 2–2.6 मिलीग्राम जबकि अंजीर में 0.4–0.6 मिलीग्राम आयरन होता है।
किशमिश में आयरन अधिक होने के कारण यह खून की कमी (एनीमिया) में ज्यादा उपयोगी है।
अंजीर में फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है, लेकिन इसमें आयरन थोड़ा कम होता है।
दोनों में प्राकृतिक शर्करा ज्यादा होती है, इसलिए डायबिटिक मरीजों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
अंजीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम अधिक होता है वहीं किशमिश में पोटैशियम और आयरन अधिक होता है।
अपनी शारीरिक जरूरतों के हिसाब से दोनों में से आप किसी का चुनाव कर सकते हैं।
अधिक कोल्ड ड्रिंक पीने के हो सकते हैं ये साइड एफेक्ट