अमर उजाला
Wed, 15 January 2025
सर्दियों में सेहत को बूस्ट देने के लिए गाजर और चुकंदर का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है।
ये जूस पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शरीर को अंदर से पोषण देते हैं और कई रोगों से भी बचाते हैं।
गाजर और चुकंदर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है।
चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है।
वहीं गाजर के बीटा-कैरोटीन और चुकंदर के एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को निखारते हैं।
गाजर में विटामिन ए (बीटा-कैरोटीन) होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद है।
ब्रेन के लिए जरूरी पोषक तत्वों का खजाना हैं ये नट्स