ये ड्राई फ्रूट्स सेहत को देंगे गजब का बूस्ट

अमर उजाला

Mon, 10 June 2024

Image Credit : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन बहुत जरूरी है। सूखे मेवे इसमें बहुत लाभकारी हैं।

Image Credit : istock

ड्राई फ्रूट्स में विटामिन्स, मिनरल्स के साथ शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्व होते हैं।

Image Credit : istock

बादाम कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और आपके हृदय के लिए फायदेमंद हैं। रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में भी ये फायदेमंद हैं।

Image Credit : istock

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं जो शरीर में सूजन को कम करते हैं।

Image Credit : istock
काजू फाइबर, स्वस्थ वसा और प्रोटीन से भरपूर होते हैं।मस्तिष्क स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा के लिए इसके लाभ हैं।
Image Credit : istock

किशमिश में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे आपके दिल पर दबाव कम पड़ता है।
 

Image Credit : istock
शरीर में ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाए रखने और हड्डियों की सेहत के लिए खजूर बहुत फायदेमंद है।
Image Credit : Freepik

इन चीजों को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद

istock
Read Now