अमर उजाला
Sun, 29 June 2025
शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आहार में नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए।
रोजाना काजू, बादाम, अखरोट जैसे मेवे शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव करते हैं।
बादाम और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।
अखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 और विटामिन-ई याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।
वहीं काजू में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
खजूर में फाइबर की भी अधिकता होती है, जो कब्ज को दूर करता है और पाचन सुधारता है।
वजन कंट्रोल रखने और त्वचा की सेहत सुधारने के लिए भी रोज सूखे मेवे जरूर खाने चाहिए।
वजन कम करने के लिए आहार से जुड़े इन बातों का रखें विशेष ध्यान