अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
आंखों को स्वस्थ रखने और रोशनी बढ़ाने में कुछ ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद हो सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स विटामिन्स-मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।
बादाम में विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
यह बुढ़ापे में दृष्टि कमजोर होने से बचा सकता है। रोजाना 5-7 बादाम भिगोकर खाना चाहिए।
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो रेटिना को मजबूत बनाने और ड्राइनेस कम करने में फायदेमंद है।
किचन में ही मौजूद है ब्लड प्रेशर-यूरिक एसिड की 'दवा'