अमर उजाला
Tue, 12 August 2025
नट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। बच्चों के आहार में नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए।
बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए कुछ नट्स खाने से विशेष लाभ मिल सकता है।
बच्चों को बादाम जरूर खिलाएं। मस्तिष्क के विकास, याददाश्त और ध्यान केंद्रित करने में बादाम खाने के विशेष लाभ हैं।
बादाम हड्डियों को मजबूत बनाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है।
बादाम के साथ अखरोट खाने से भी बच्चों को लाभ मिलता है। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है।
पेट की समस्याओं जैसे कब्ज-अपच दूर करने, एनीमिया से बचाए रखने में किशमिश खाने से फायदा मिलता है।
ये आदतें नहीं सुधारी तो चली जाएगी आंखों की रोशनी