अमर उजाला
Tue, 3 September 2024
शरीर को निरोगी रखने के लिए पौष्टिक चीजों के साथ खाने के लिए स्वस्थ तेल का चयन भी जरूरी है।
अध्ययनों में पाया गया है कि खाने के लिए ऑलिव ऑयल को प्रयोग में लाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
ऑलिव ऑयल विटामिन-ई से भरपूर होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको क्रोनिक बीमारियों से बचाने में सहायक हैं।
इस तेल में मौजूद ओलिक एसिड में एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं।
ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी होता है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके हृदय रोगों से बचाने में भी इस तेल का सेवन लाभप्रद है।
इंसुलिन की संवेदनशीलता सुधारने और डायबिटीज के जोखिम को कम करने में भी ये फायदेमंद हो सकता है।
Nutrition Month: ये पांच चीजें दूर कर देंगी कैल्शियम की कमी