पोषक तत्वों का पावरहाउस है पालक, जानिए इसके जूस के फायदे

अमर उजाला

Thu, 11 January 2024

Image Credit : Pixabay
पालक पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। ये विटामिन, खनिजों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
Image Credit : istock

पालक के साग के साथ-साथ इसके जूस का सेवन करना भी लाभकारी हो सकता है।

Image Credit : Istock

पालक का जूस एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है।
Image Credit : iStock

अध्ययन में पाया गया प्रतिदिन 240 एमएल पालक का जूस पीने वाले लोगों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का जोखिम कम हो गया। 

Image Credit : iStock

पालक का जूस ल्यूटिन-जेक्सैंथिन से भरपूर होता है, ये आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स हैं।

Image Credit : pexels
अध्ययनों से पता चलता है कि पालक में मौजूद यौगिक कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को भी कम कर सकते हैं।
Image Credit : Pixabay
पालक के जूस में पाया जाने वाला नाइट्रेट, रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने और रक्तचाप को कम करने में सहायक है।
Image Credit : istock

पालक विटामिन-ए का भी अच्छा स्रोत है, ये विटामिन त्वचा कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

Image Credit : istock

क्या वास्तव में पाचन के लिए फायदेमंद है गुड़ का सेवन?

pexels
Read Now