अमर उजाला
Sat, 12 July 2025
मूंगफली की चटनी, जिसे अक्सर दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ परोसा जाता है, सिर्फ स्वादिष्ट नहीं होती बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।
मूंगफली के चटनी में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों प्रचूर मात्रा में मिलता है।
मूंगफली में प्रोटीन अच्छे मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी है।
इसके अलावा, मूंगफली की चटनी में फाइबर भी होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है और आंतों के स्वास्थ्य को अच्छा रखता है।
मूंगफली विटामिन ई, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे खनिजों का भी अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य, ऊर्जा उत्पादन और रक्तचाप नियंत्रण के लिए आवश्यक हैं।
नारियल, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च के साथ बनी मूंगफली की चटनी न केवल आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाती है, बल्कि इसे और भी पौष्टिक बनाती है।
कान में होती है बार-बार खुजली तो करें ये उपाय