अमर उजाला
Fri, 14 February 2025
अच्छी सेहत के लिए खाली पेट कुछ तरह के जूस का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
एलोवेरा जूस में एंजाइम्स, फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं।
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ये जूस बहुत लाभकारी है। शरीर से हानिकारक पदार्थों को निकालकर ये रक्त को शुद्ध करता है।
एलोवेरा जूस मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है जिससे फैट बर्न होता है और वजन कम किया जा सकता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी ये जूस पीना चाहिए। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और ई की मात्रा होती है।
एलोवेरा जूस पीने से त्वचा की नमी बनी रहती है, जिससे ड्राई स्किन, एक्ने और झुर्रियों की समस्या कम होती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए भी एलोवेरा जूस लाभप्रद है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल रखना आसान हो सकता है।
इन 6 फलों में भर-भर के होता है आयरन, जरूर खाइए