अमर उजाला
Mon, 19 September 2022
हरी सब्जियां और मौसमी फल सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं
कुंदरू भी ऐसी ही एक मौसमी हरी सब्जी है जिसे स्वाद और सेहत के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है
इतना ही नहीं, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं
This browser does not support the video element.
कुंदरू को वजन कम करने में उपयोगी माना जाता है, क्योंकि इसमें अच्छी खासी मात्रा में फाइबर पाया जाता है
शरीर में आयरन की कमी के कारण थकान महसूस होने लगती है। कुंदरू में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो थकान को दूर भगाने में मदद करता है
कुंदरू फाइबर से परिपूर्ण होता है, इसलिए यह पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है, कुंदरू के सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है
कुंदरू पोटैशियम से समृद्ध होता है, जिसे हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है
This browser does not support the video element.
इसके अलावा इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूत बनाता है
कॉफी पीने से हो सकते हैं ऐसे गजब के फायदे