भीषण ठंड में अदरक और शहद खाने के फायदे

अमर उजाला

Mon, 22 December 2025

Image Credit : Adobe stock

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के दौरान अदरक और शहद का मेल शरीर के लिए किसी 'अमृत' से कम नहीं है। 
 

Image Credit : Freepik.com

आयुर्वेद में इन दोनों के मिश्रण को श्वसन तंत्र और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए रामबाण माना गया है। आइए इसके कुछ बड़े फायदे जानते हैं।

Image Credit : Freepik.com

संक्रमण से सुरक्षा

अदरक में 'जिंजरॉल' नामक शक्तिशाली तत्व होता है, जो शहद के एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ मिलकर सर्दी, खांसी और गले की खराश को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।

 
Image Credit : Freepik.com

शरीर को गर्माहट देना

सबसे बड़ी बात यह है कि अदरक की तासीर गर्म होती है, जो खून के संचार को बढ़ाती है। ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर को अंदरूनी गर्माहट प्रदान करता है।

 
Image Credit : istock

पाचन में सुधार

सर्दियों में भारी भोजन और कम शारीरिक सक्रियता के कारण डाइजेशन धीमा हो जाता है। अदरक और शहद का मिश्रण गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या में तुरंत राहत देता है।
Image Credit : Freepik.com

सेवन का तरीका

एक चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर हल्का गुनगुना करके सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले लेना सबसे अधिक लाभकारी होता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम

क्या होती है बॉक्स ब्रीदिंग?

Adobe
Read Now