खाली पेट देसी घी खाने के फायदे रोज सुबह एक चम्मच शुद्ध देसी घी खाने के कई फायदे होते हैं, आइए जानते हैं देसी घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड और फैटी एसिड्स पाचन को बेहतर बनाते हैं, कब्ज से राहत देते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं सुबह खाली पेट 1-2 चम्मच घी खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है घी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और मौसमी बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं देसी घी त्वचा को हाइड्रेट रखता है, रूखेपन को कम करता है और बालों को मजबूत बनाता है, जिससे स्किन की ग्लो और चमक बढ़ती है देसी घी थायराइड और फर्टिलिटी संबंधित हार्मोंन्स को बैलेंस करने में मदद करता है 1-2 चम्मच से ज्यादा घी का सेवन न करें। साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल या हृदय संबंधित रोगियों को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही देसी घी का सेवन करना चाहिए Health News