अमर उजाला
Tue, 12 May 2026
तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण शरीर में पानी और ऊर्जा की कमी होने लगती है, जिससे कमजोरी, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
ऐसे में सत्तू का शरबत एक बेहद हेल्दी और पारंपरिक देसी ड्रिंक माना जाता है।
चने से तैयार सत्तू प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है
सत्तू की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है।
सत्तू का शरबत शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है।
सत्तू में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करते हैं।
इसमें मौजूद फाइबर पेट साफ रखने और पाचन सुधारने में मदद करता है। कब्ज और गैस की समस्या भी कम हो सकती है।
एड़ियों में दर्द क्यों होता है?