अमर उजाला
Thu, 5 December 2024
हमारे घरों में और आसपास कई ऐसी औषधियां हैं जिनसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ पाया जा सकता है।
करी पत्ता उनमें से एक है। व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के साथ इसके औषधीय गुण आपको कई बीमारियों से भी बचा सकते हैं।
पाचन सुधारने में करी पत्ते खाना फायदेमंद है। इसमें फाइबर-एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कब्ज-अपच से राहत देते हैं।
इसे चबाने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है और हृदय स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है।
करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देकर शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी ये पत्ते लाभकारी हैं।
इन पत्तों में एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को भी दूर करते हैं।
खून की कमी हो या पाचन की दिक्कत, रामबाण है ये ड्राई फ्रूट