अमर उजाला
Fri, 31 January 2025
सर्दियों में खान-पान को लेकर सावधानी बहुत जरूरी है। अच्छी सेहत के लिए आप कुछ खास जूस पी सकते हैं।
सर्दियों में चुकंदर और आंवले का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये दोनों सुपरफूड्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।
चुकंदर आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और एनीमिया से बचाने में मदद करता है।
आंवला में मौजूद विटामिन-सी आयरन को अवशोषित करने में सहायक होता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है।
इस जूस में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा से झुर्रियों और झाइयों को कम करने में मदद करते हैं।
दोनों में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है जो पाचन को दुरुस्त रखने और कब्ज को दूर करने में सहायक है।
शरीर को डिटॉक्स करने, वजन घटाने, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए इस जूस का सेवन करें।
खाने के तुरंत बाद कितना पानी पीना है सही? यहां जानें