इन बीमारियों के लिए 'रामबाण' है सेम की सब्जी

अमर उजाला

Tue, 11 November 2025

Image Credit : Adobe Stock

सेम की सब्जी भारतीय रसोई का एक आम हिस्सा है, जिसे कई बीमारियों के लिए औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

यह सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है लेकिन फिर भी कुछ लोग इस सब्जी को खाना नहीं पसंद करते हैं।
 

Image Credit : Adobe Stock

डायबिटीज और ब्लड शुगर कंट्रोल

सेम में घुलनशील फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह फाइबर भोजन से शुगर के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल अचानक नहीं बढ़ता। 

 
Image Credit : Adobe Stock

हृदय स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल

सेम में मौजूद फाइबर और पोटैशियम हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
Image Credit : Adobe stock images

पाचन और वजन प्रबंधन

सेम खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन फाइबर अधिक होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

 
Image Credit : Freepik.com

हड्डियों की मजबूती

सेम में कैल्शियम और फास्फोरस भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में सहायक हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

किडनी की बीमारी में सुबह-सुबह दिखते हैं ये लक्षण

Freepik.com
Read Now