शहद को आयुर्वेद में 'अमृत' माना गया है, लेकिन इसका गलत तरीके से सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
शहद की प्रकृति गर्म होती है और इसके गुणों को बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
गर्म चीजों के साथ न मिलाएं
शहद को कभी भी उबलते पानी, गर्म दूध या चाय में डालकर नहीं पीना चाहिए। इसे हमेशा गुनगुने या सामान्य तापमान के तरल के साथ लें।
Image Credit : इंस्टाग्राम
घी और शहद का मेल
आयुर्वेद के अनुसार बराबर मात्रा में घी और शहद का मिश्रण विरुद्ध आहार है और यह शरीर में नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकता है। हमेशा इनकी मात्रा अलग-अलग रखें।
Image Credit : Adobe stock
आंच पर न पकाएं
शहद को कभी भी सीधे आग पर गर्म नहीं करना चाहिए और न ही इसे पकाए जाने वाले व्यंजनों में चीनी के विकल्प के रूप में भूनना चाहिए।
Image Credit : Instagram
बच्चों के लिए सावधानी
1 साल से छोटे बच्चों को शहद भूलकर भी न दें। उनमें 'बोटुलिज़्म' (एक प्रकार का फूड पॉइजनिंग) का खतरा होता है, क्योंकि उनका पाचन तंत्र इतना विकसित नहीं होता।