अमर उजाला
Sun, 1 June 2025
मजबूत इम्युनिटी आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने में सहायक है। पर इम्युनिटी बूस्ट कैसे करें?
इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका है, रोजाना तुलसी का सेवन करना।
इसके पत्तों में शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने और कई समस्याओं को कम करने में लाभकारी हैं।
तुलसी में मौजूद फ्लावोनॉयड्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं, जो बैक्टीरिया-वायरस से लड़ने में सहायक होते हैं।
तुलसी एडाप्टोजेन के रूप में कार्य करती है यानी ये तनाव कम करती है, जो अच्छी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी है।
कहीं आप भी तो नहीं हो गए डिहाइड्रेट? ऐसे करें पता