ये आदतें नहीं छोड़ी तो हो जाएंगी लिवर की गंभीर बीमारियां

अमर उजाला

Tue, 24 June 2025

Image Credit : Freepik.com

लिवर कैंसर और लिवर से संबंधित कई अन्य बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। 

Image Credit : Freepik.com

आपकी कुछ गड़बड़ आदतें इस रोग का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती हैं। 

Image Credit : Freepik.com

लिवर के लिए सबसे नुकसानदायक है शराब पीना।

Image Credit : Freepik.com

शराब सीधे लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। जिससे सिरोसिस और कैंसर का खतरा हो सकता है। 

Image Credit : Freepik.com

जंक और ज्यादा तला-भुना खाना भी लिवर की सेहत को गंभीर रूप से क्षति पहुंचाने वाली हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

हेपेटाइटिस बी या सी का संक्रमण लिवर के लिए खतरनाक है। टीकाकरण न कराने से भी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 

Image Credit : Freepik.com

मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है। इससे लिवर की सेहत प्रभावित होती है।

Image Credit : Adobe stock photos

लंबे समय तक तनाव और नींद की कमी से शरीर में सूजन बढ़ती है, जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है।

Image Credit : Freepik.com

सुबह उठने पर शरीर में जकड़न क्यों होती है?

Freepik
Read Now