अमर उजाला
Mon, 14 April 2025
आपकी कुछ गड़बड़ आदतें डाइजेशन सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।
तेल-मसाले वाला और जंक फूड ज्यादा खाते हैं तो ये पाचन के लिए ठीक नहीं है।
ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है और कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है।
खाने के तुरंत बाद लेटने से एसिड रिफ्लक्स और अपच की दिक्कत हो सकती है।
ज्यादा ठंडा पानी या ठंडी चीजें खाना भी पाचन के लिए ठीक नहीं है। इससे पाचन एंजाइम्स की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
पानी की कमी से कब्ज-गैस की समस्या हो सकती है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
बहुत ज्यादा कैफीन और अल्कोहल का सेवन एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
शुगर बढ़ने पर शरीर में क्या होता है?