गुर्दे के पथरी से बचने के लिए इन चीजों से करें परहेज

अमर उजाला

Mon, 14 July 2025

Image Credit : Freepik.com

गुर्दे की पथरी तब होती है, जब हमारे पेशाब में मौजूद कुछ खनिज और नमक आपस में मिलकर कठोर हो जाते हैं और छोटे-छोटे पत्थर बना लेते हैं। यह एक बेहद दर्दनाक समस्या हो सकती है।

Image Credit : Adobe stock

लेकिन, सही खानपान और जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है। कुछ खाद्य पदार्थों और आदतों से परहेज करना गुर्दे की पथरी को रोकने में मदद करता है।

Image Credit : Freepik.com

सबसे पहले, नमक का सेवन स्वाद अनुसार ही करें। अधिक नमक खाने से किडनी में पथरी का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही, प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों से बचें। 

Image Credit : freepik

चीनी और मीठे पेय पदार्थों का अधिक सेवन भी हानिकारक है। ये ऑक्सलेट और यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाते हैं, जो पथरी के जोखिम को बढ़ाता है। कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस की जगह पानी या नींबू पानी पिएं।

Image Credit : Freepik.com

पालक, चुकंदर और बादाम जैसे ऑक्सलेट युक्त खाद्य पदार्थ भी अधिक मात्रा में लेने से बचें, क्योंकि ये कैल्शियम ऑक्सलेट पथरी का खतरा बढ़ाते हैं। 

Image Credit : Freepik.com

इसके अलावा, पर्याप्त पानी न पीना भी पथरी का प्रमुख कारण है। रोजाना 2.5-3 लीटर पानी पिएं ताकि मूत्र पतला रहे और खनिज जमा न हों।

Image Credit : Freepik.com

रोज सुबह खाली पेट चबाइए ये पत्तियां, बीमारियां पास भी नहीं भटकेंगी

freepik.com
Read Now