भीषण ठंड में आर्थराइटिस मरीज इन बातों रखें विशेष ध्यान
अमर उजाला
Mon, 19 January 2026
Image Credit : Freeoik.com
भीषण ठंड आर्थराइटिस (गठिया) के मरीजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होती है।
Image Credit : Adobe Stock
तापमान गिरने से जोड़ों के आसपास की मांसपेशियां और नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे दर्द और जकड़न बढ़ जाती है।
Image Credit : Freepik.com
गर्म कपड़ों की लेयरिंग
जोड़ों को ठंड से बचाने के लिए ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनें। घुटनों और हाथों के जोड़ों के लिए 'नी-कैप' या दस्तानों का उपयोग करें ताकि जोड़ों का तापमान स्थिर रहे।
Image Credit : Adobe Stock
नियमित व्यायाम और मूवमेंट
ठंड के कारण एक ही जगह बैठे रहने से जकड़न बढ़ती है। बिस्तर पर ही हल्के 'सूक्ष्म व्यायाम' (जैसे उंगलियां और पंजें घुमाना) करें। योग और स्ट्रेचिंग शरीर में रक्त संचार को दुरुस्त रखते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
धूप और विटामिन-डी
सर्दियों में विटामिन-डी की कमी से हड्डियों का दर्द बढ़ता है। रोजाना कम से कम 20 मिनट गुनगुनी धूप लें।
Image Credit : इंस्टाग्राम
हाइड्रेशन और खान-पान
पर्याप्त गुनगुना पानी पिएं। अपनी डाइट में अदरक, हल्दी और लहसुन जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ शामिल करें, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं।