गठिया यानी आर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जो जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन का कारण बनती है।
Image Credit : Freepik.com
इस स्थिति में सही इलाज के साथ-साथ सही खान-पान का चुनाव करना भी बहुत जरूरी होता है।
Image Credit : Freepik.com
कुछ खास खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं।
Image Credit : Freepik.com
अलसी के बीज
अलसी के बीज, जिन्हें 'फ्लैक्स सीड्स' भी कहते हैं, गठिया के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं हैं। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली और केल गठिया के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इन सब्जियों का सेवन सूजन को कम करने और जोड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।
Image Credit : freepik
डेयरी प्रोडक्ट्स
कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट्स हड्डियों और जोड़ों के लिए बहुत जरूरी हैं। इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल कर आप गठिया के दर्द को कम कर सकते हैं और जोड़ों की सेहत सुधार सकते हैं।