अमर उजाला
Sat, 7 June 2025
आर्थराइटिस (गठिया) एक गंभीर और दर्दकारक समस्या है, जिसे आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कत माना जाता है।
पर क्या आप जानते हैं कि बच्चों को भी आर्थराइटिस (गठिया) हो सकता है?
जुवेनाइल आर्थराइटिस 16 साल से कम उम्र के बच्चों में होने वाला आर्थराइटिस है जिसमें जोड़ों में सूजन, दर्द होता है।
बच्चे की इम्यून सिस्टम गलती से अपने ही जोड़ों पर हमला कर देती है, जिससे ये समस्या बढ़ जाती है।
लंबे समय तक सूजन रहने से बच्चों की हड्डियों और जोड़ों के विकास पर असर पड़ सकता है।
अगर समय रहते इलाज न हो तो दिक्कत बढ़ सकती है। इलाज में दवाइयां, फिजियोथैरेपी और व्यायाम शामिल होते हैं।
सही इलाज, पौष्टिक आहार और हल्के व्यायाम से बच्चे सामान्य जीवन जी सकते हैं।
क्या पालक खाने से पथरी होता है?