अमर उजाला
Sun, 6 November 2022
कुछ खाद्य-पेय पदार्थ गठिया के सूजन-दर्द को बढ़ा सकते हैं। सभी लोगों को जीवनशैली और आहार को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
प्रोसेस्ड फूड्स को हड्डियों के लिए नुकसानदायक पाया गया है। आर्थराइटिस वाले रोगियों को रेड मीट का भी सेवन कम करना चाहिए।
शराब पीने वाले लोगों में आर्थराइटिस के साथ गाउट अटैक की आवृत्ति और इसकी गंभीरता अधिक हो सकती है।
रूमेटीइड आर्थराइटिस वालों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि चीनी-सोडा का अधिक सेवन करने वालों में गठिया का जोखिम अधिक होता है।
आर्थराइटिस और इसकी जटिलताओं से बचाव के लिए सभी लोगों को आहार में नमक की मात्रा सीमित रखने की सलाह दी जाती है।
भूख न लगना, इन बीमारियों की तरफ हो सकता है इशारा