नींद न आना या पूरी नींद नहीं ले पाना एक ऐसी समस्या है जो समग्र स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालती है
Image Credit : Freepik.com
अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन कुछ आदतें और स्वास्थ्य समस्याएं नींद की गुणवत्ता को बिगाड़ सकती हैं
Image Credit : Freepik
आइए जानते हैं किन समस्याओं की वजह से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है
Image Credit : Freepik
तनाव और चिंता
तनाव और चिंता नींद की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। काम का दबाव, रिश्तों में तनाव या भविष्य की चिंता दिमाग को परेशान करती है। इससे नींद आने में देरी होती है या बार-बार नींद टूटती है।
Image Credit : Freepik
अत्यधिक स्क्रीन टाइम
स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी का ज्यादा इस्तेमाल, खासकर रात में, नींद को प्रभावित करता है। स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को कम करती है, जो नींद के लिए जरूरी है।
Image Credit : Freepik
भारी भोजन और अपच
रात में भारी, तला-भुना या मसालेदार भोजन करने से अपच की समस्या हो सकती है, जो नींद में बाधा डालती है। पेट में असहजता या गैस के कारण बार-बार जागना पड़ सकता है
Image Credit : Freepik
कैफीन का अधिक सेवन
कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक्स या चॉकलेट में मौजूद कैफीन दिमाग को उत्तेजित करता है, जिससे नींद आने में दिक्कत होती है। अध्ययनों में पाया गया है कि दोपहर के बाद कैफीन का सेवन नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है