लगातार आ रही छींकों ने कर दिया है नाक में दम? तुरंत करें ये 4 काम

अमर उजाला

Wed, 17 December 2025

Image Credit : Adobe Stock

मौसम में बदलाव धूल-मिट्टी या किसी एलर्जी के कारण अचानक लगातार छींकें आना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार ये आपको बहुत परेशान कर सकता है।
 

Image Credit : Adobe Stock

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो दवा लेने से पहले कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

 

Image Credit : Adobe Stock

भाप लें

छींक रोकने का सबसे त्वरित और कारगर उपाय है भाप लेना। गर्म पानी में 'पुदीने के तेल' की कुछ बूंदें डालकर भाप लेने से आपकी छींक रूक सकती है। 

 
Image Credit : Adobe Stock

काली मिर्च और शहद

2-3 काली मिर्च को पीसकर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और सोने से पहले चाट लें। काली मिर्च के एंटी-बैक्टीरियल गुण एलर्जी को खत्म करते हैं।

 
Image Credit : Adobe Stock

हल्दी वाला दूध

अगर छींकें एलर्जी के कारण आ रही हैं, तो रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। हल्दी इम्यूनिटी बूस्ट करती है और सर्दी-जुकाम से बचाती है।

 
Image Credit : freepik.com

अदरक का सेवन

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आप अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबा सकते हैं या अदरक और तुलसी की चाय पी सकते हैं। अगर इन उपायों से आराम न हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
Image Credit : Instagram

ठंड के दिनों में गट हेल्थ को ठीक रखती हैं ये चीजें

Adobe Stock
Read Now