अमर उजाला
Thu, 25 September 2025
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू एक बेहतरीन विकल्प है, लेकिन इसके अलावा भी हमारी रसोई में कई पौष्टिक चीजें मौजूद हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं।
अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं क्योंकि शरीर की आधे से अधिक इम्यूनिटी आंतों से होती है।
इसके लिए डाइट में दही (प्रोबायोटिक्स) शामिल करें। इसके साथ ही, लहसुन, अदरक और हल्दी का नियमित सेवन करें।
इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक एंटीऑक्सीडेंट और आयरन का बढ़िया स्रोत है, जो इम्यून कोशिकाओं के लिए जरूरी है।
इम्यूनटी के लिए विटामिन ई भी एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है। विटामिन ई की पूर्ति के लिए मुट्ठी भर बादाम या सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं।
रात में सोने से पहले दूध हल्दी पीने से क्या होता है?