खानपान के अलावा ये आदतें बढ़ा देती हैं फैटी लीवर का खतरा

अमर उजाला

Wed, 15 October 2025

Image Credit : adobe stock images

फैटी लिवर की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, और हम अक्सर इसका कारण सिर्फ गलत खान-पान को मानते हैं। 

Image Credit : Freepik.com

लेकिन आपकी दिनचर्या की कुछ ऐसी आदतें भी हैं जो इस खतरे को तेजी से बढ़ा सकती हैं, भले ही आप स्वस्थ भोजन करते हों।


 

Image Credit : Freepik.com

कम शारीरिक गतिविधि

अगर आपकी दिनचर्या में व्यायाम की कमी है, तो यह फैटी लिवर का एक बड़ा कारण है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण लिवर में फैट जमा होने लगता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

 
Image Credit : Freepik

पर्याप्त नींद न लेना

नींद की कमी शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं को बाधित करती है। यह इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ा सकता है, जिससे लिवर में फैट जमा होने लगता है।

 
Image Credit : Freepik.com

तनाव

लंबे समय तक रहने वाला तनाव आपके शरीर में कोर्टिसोल जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ाता है, जो पेट के आसपास और लिवर में फैट जमा होने का कारण बन सकता है।

 
Image Credit : Freepik.com

दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल

कुछ खास तरह की दवाओं का लंबे समय तक और ज्यादा इस्तेमाल, खासकर बिना डॉक्टरी सलाह के, लिवर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है।
Image Credit : Freepik.com

इन चीजों के सेवन से पुरुषों में तेजी से बढ़ता है स्पर्म काउंट

Adobe Stock
Read Now