अमर उजाला
Tue, 1 July 2025
बढ़ती उम्र को रोकने, त्वचा पर इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए एंटी-एजिंग उपाय काफी ट्रेंडिंग हैं।
एंटी-एजिंग उपायों के लिए कई दवाएं चर्चा में रही हैं। पर आप प्राकृतिक तरीकों से भी इसके लाभ ले सकते हैं।
हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडो त्वचा को नमी देता है। इसमें विटामिन ई और सी होता है जो त्वचा को जवां बनाए रखता है।
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और त्वचा को क्षति से बचाते हैं।
डार्क चॉकलेट भी अच्छा उपाय है। ये फ्लैवोनॉयड्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है।
ग्रीन-टी पीने की आदत बनाइए। इसके एंटीऑक्सीडेंट वाले प्रभाव झुर्रियां कम करते हैं और स्किन को टाइट बनाए रखते हैं।
नट्स जैसे बादाम, अखरोट में मौजूद विटामिन ई, ओमेगा-3 एंटी-एजिंग प्रभावों के लिए जाने जाते हैं।
शरीर में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल? ऐसे करें मालूम