अमर उजाला
Thu, 5 December 2024
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए ड्राई फ्रूट का सेवन जरूर करें।
खून की कमी हो या पाचन की दिक्कत इन सभी में किशमिश खाने को बहुत लाभदायक माना जाता है।
किशमिश में आयरन, पोटैशियम, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक है।
खून की कमी दूर करने, एनीमिया से छुटकारा दिलाने में रोजाना किशकिश खाना फायदेमंद है।
किशमिश में प्राकृतिक फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे कब्ज और पाचन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं।
किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
दिल को स्वस्थ रखने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है।
कंप्यूटर जैसी तेज हो जाएगी याददाश्त, बस करिए ये चार काम