भारतीय महिलाओं में सबसे ज्यादा देखी जाती है ये बीमारी

अमर उजाला

Tue, 1 April 2025

Image Credit : Freepik.com

भारतीय महिलाओं वैसे तो कई बीमारियां बढ़ती देखी गई हैं। हालांकि एनीमिया (खून की कमी) के मामले सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। 

Image Credit : Freepik.com
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (NFHS-5) के अनुसार, 15-49 वर्ष की आयु की लगभग 57% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं।
Image Credit : Freepik.com

आहार में आयरन की अपर्याप्त मात्रा के कारण हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है, जो एनीमिया का मुख्य कारण है।

Image Credit : Freepik.com

इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण भी आयरन की कमी और एनीमिया हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

क्रॉनिक बीमारियां जैसे किडनी रोग या कैंसर की स्थिति में भी एनीमिया का खतरा हो सकता है। 

Image Credit : Freepik.com

एनीमिया से बचे रहने के लिए उचित आहार बहुत जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां-फल जरूर खाएं। 

Image Credit : Freepik.com
मांसाहारी आहार को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है हालांकि शाकाहारी आहार से भी इसकी पूर्ति हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com

नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर एनीमिया के जोखिम को कम किया जा सकता है।

Image Credit : Freepik.com

बच्चों के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे आवश्यक है?

Freepik.com
Read Now