अमर उजाला
Fri, 2 February 2024
कद्दू के बीज कई पोषक तत्वों, स्वस्थ वसा, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। हार्ट से लेकर पाचन तक के लिए इसके लाभ हैं।
इस बीज में पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसेचुरेटेड वसा होती है जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है।
कद्दू के बीज कैरोटीनॉयड-टोकोफेरॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है।
अध्ययनों के मुताबिक शुक्राणुजनन और पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य को भी इससे लाभ मिल सकती है।
कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है।
विटामिन-ई और जिंक की मौजूदगी के कारण कद्दू के बीज प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
शरीर को फिट रखने के लिए ब्रिटिश पीएम करते हैं 'मॉन्क फास्टिंग'