अमर उजाला
Sat, 5 October 2024
ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे खाने के कई सारे लाभ हैं। ये विटामिन्स से भरपूर होते हैं।
जैसे बादाम को विटामिन-ई का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।
विटामिन-ई इम्युनिटी बूस्ट करने, ब्रेन हेल्थ और त्वचा-बालों के लिए बहुत आवश्यक है।
28 ग्राम बादाम से 8 मिलीग्राम विटामिन-ई मिल सकता है।
विटामिन-ई शरीर में ऑक्सीडेटिव डैमेज रोकने में मदद करती है। इससे क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम होता है।
वैज्ञानिकों ने पाया कि बादाम में विटामिन-ई होने के कारण अल्जाइमर रोग के खतरे को कम करने में भी ये फायदेमंद है।
बादाम खाने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है और बालों को भी मजबूती मिलती है।
पेट दर्द से कुछ ही पल में राहत दिला सकते हैं ये आसान उपाय